
JSSC SI
Practice with online test series
JSSC SI Related Content Tab
JSSC SI Test Series
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग उप निरीक्षक भर्ती 2017
Updated On : 23 Feb, 2022
उप निरीक्षक अधिसूचना
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर झारखंड पुलिस में उप निरीक्षकों के 1544 रिक्त पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवेदक आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 09 अगस्त 2017 से 08 सितंबर 2017 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को इस परीक्षा की अधिक जानकारी लिए पूरा लेख पढ़ना लेना चाहिए।
महत्त्वपूर्ण तिथि :–
परीक्षा से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण तिथि नीचे दी गई हैं :-
आयोजन | तिथि |
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 09, अगस्त 2017 |
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि | 08, सितंबर 2017 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 08, सितंबर 2017 |
उप निरीक्षक आवेदन
आवेदन करने की प्रक्रिया :–
किसी भी आवेदक द्वारा 'ऑनलाइन आवेदन पत्र' निम्नलिखित चरणों में भरा जा सकता है:-
निगम की आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएं।
"भर्ती" अनुभाग पर क्लिक करें।
अब उस पद का चयन करें जिसे आप परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
आवश्यक विवरण के साथ अपना पंजीकरण करें।
अपने आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें जो पंजीकरण के बाद आपके ईमेल पते पर भेजे गए थे।
अपना विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें।
अपने आवश्यक दस्तावेजों को आवश्यक प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंतिम रूप से जमा करने के बाद अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क :–
विभिन्न श्रेणियों के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क नीचे लिखा गया है:-
वर्ग | शुल्क |
सामान्य & अन्य सभी वर्ग | 460/- |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 115/- |
प्रवेश पत्र या हॉल टिकट :-
परीक्षा से पहले आपका प्रवेश पत्र झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। नीचे कुछ चरण दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (Download) कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइटClick Here पर जाएं।
अब परीक्षा प्रवेश पत्र बटन पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें जैसे कि आपकी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड।
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब, अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (Download) करें और आगे की प्रक्रिया के लिए उसका का प्रिंटआउट लें।
उप निरीक्षक पात्रता मापदंड
पात्रता मानदंड आयोग द्वारा निर्धारित किए जाते हैं और उम्मीदवारों को पद के लिए उन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा, जिसका विवरण निम्नानुसार है ।
उम्र सीमा :–
1 अगस्त 2017 तक पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए लेकिन उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में कोई बाध्यता नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता :–
भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता :–
उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
उप निरीक्षक परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:-
चरण I: प्रारंभिक परीक्षा
विषय | प्रश्नों की संख्या | समय |
सामान्य अध्ययन | 40 | 2 घंटा |
सामान्य विज्ञान | 20 | |
सामान्य गणित | 20 | |
मानसिक क्षमता परीक्षण | 20 | |
कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान | 20 | |
कुल | 120 |
चरण II: मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में 3 पेपर होते हैं|
विषय | प्रश्नों की संख्या | समय | |
भाग A | हिंदी | 120 | 2 घंटा |
भाग B | सामान्य ज्ञान | 120 | 2 घंटा |
भाग C | सामान्य अध्ययन | 120 | 2 घंटा |
कुल | 360 | 6 घंटा |
उप निरीक्षक पाठ्यक्रम
विषय | |
हिंदी | हिंदी अनुच्छेद & हिंदी व्याकरण |
सामान्य ज्ञान | मूल विधि, दण्ड प्रक्रिया संहिता, कंप्यूटर का ज्ञान & करंट अफेयर्स |
सामान्य अध्ययन | भारतीय इतिहास , भूगोल , समाज शास्त्र,भारतीय सविधान |
शारीरिक मानक परीक्षण :–
उप निरीक्षक के पदों के लिए आवश्यक शारीरिक मानकों का उल्लेख नीचे किया गया है। दिए गये तालिका को ध्यानपूर्वक देखें :-
वर्ग | कद | सीना |
पुरुष | ||
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/अन्य राज्य | 160 सेमी | 81-86 सेमी |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 155 सेमी | 79-84 सेमी |
महिला | ||
सभी वर्ग | 148 सेमी | N/A |
ध्यान देने योग्य बाते :-
पुरुष उम्मीदवारों के सीने का कम से कम 5 सेमी का विस्तार होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षण :–
शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जिसमे उम्मीदवारों को एक विशिष्ट समय अवधि में एक निश्चित दूरी तय करनी होती है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:-
वर्ग | दौड़ | समय |
पुरुष | 10 किमी | 60 मिनट |
महिला | 5 किमी | 40 मिनट |
उप निरीक्षक चयन प्रक्रिया
बोर्ड द्वारा पुलिस उप निरीक्षक पदों की भर्ती की चयन प्रक्रिया में चार चरण निर्धारित किए गये हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें इन चार चरणों से गुजरना होगा:-
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
शारीरिक मापन/दक्षता परीक्षण
चिकित्सीय परीक्षा
उप निरीक्षक पद
झारखंड पुलिस 2017 के लिए श्रेणीवार रिक्तियों का उल्लेख नीचे किया गया है:-
पद का नाम | सामान्य | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | पिछड़ा वर्ग | कुल | कुल रिक्तियों में महिला आरक्षण |
उप निरीक्षक | 772 | 154 | 401 | 124 | 93 | 1544 | 124 |
उप निरीक्षक वेतन
झारखंड पुलिस उप निरीक्षक के वेतनमान की विस्तृत वेतन संरचना नीचे दी गयी है:-
पद का नाम | वेतन |
उप निरीक्षक | 9300/-34800/-(स्तर-6) [ग्रेड पे (Grade Pay)- 4200] |
उप निरीक्षक विशेष दिशा-निर्देश
हम @TESTWALE प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई टेस्ट सीरीज़ और क्विज़ लेकर आए हैं, जो परीक्षा की तैयारी के दौरान आपकी मदद करेंगे। हमारी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जा सकता है:-
1. दिए गए लिंक Click Here पर क्लिक करें|
2. अब हमारा होमपेज स्क्रीन पर आ जाएगा।
3. अब नीचे स्क्रॉल करें और आपको विषय विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन की गई टेस्ट सीरीज़ के साथ-साथ दैनिक क्विज़ और आवश्यक अध्ययन सामग्री मिल जाएगी।